Showing posts with label memories. Show all posts
Showing posts with label memories. Show all posts

Tuesday, March 12, 2013

Main khud ko shakal deti hun


   : सौजन्य : गूगल 


 मेरी ज़िन्दगी के टुकड़े ...
 ये चंद धुंधले से चहरे .....
मेरी अधूरी कहानी के पन्ने .....
ये अधूरे से कुछ रिश्ते ....
बिखर  गए थे यादों के दामन से ..
अधूरे से ये किस्से ...
मेरे वजूद से हिस्से ....
मैं इनको समेटती हुं ....
मैं खुद को एक शक्ल देती हुं 

Saturday, August 29, 2009

खोया सा.. एक रिश्ता..


एक रिश्ता तेरा - मेरा.......
एक रिश्ता कुछ पूरा.... कुछ अधूरा......
कुछ तुम सा... कुछ मुझ सा...
एक रिश्ता... हम सा....
यादों के नर्म लिहाफ़ में लिपटा....
तेरी मेरी उंगलियों में उलझा...
कभी सुबह की करवटों में.....
कभी शाम के झुरमुटों से...
हर कोने से पुकारता... एक रिश्ता..
मेरी गोद में मुंह छिपाए....
तेरे कांधे पे सर को झुकाये....
सिसकता है रिश्ता.....
मुझ से हाथ छुड़ा तेरे पीछे....
साये सा चला है.. रिश्ता...
तुम्हें रोकता... मुझे बुलाता...
चलते - चलते रुका सा रिश्ता....
बढती दूरियों में... खोया सा...
सन्नाटे में गुम .. सदाओं सा...
ना तुममें शामिल... ना मुझमें...
अब अकेला चला है रिश्ता...
थकी - थकी सी सांसें लेता....
बंद पलकें किये... सोया है रिश्ता.....

Sunday, August 9, 2009

कहो ना...

क्या सुनाई देती है.... तुम्हें मेरी आवाज़ आज भी...
कहीं हवा में घुली- घुली सी....
जब गुजरते हो तुम... यादों के गलियारे से..
क्या मेरी परछांईयां... तुम्हें वहां आज भी मिलती है...
कहो ना... क्या आज भी शामिल है कहीं..
मेरा संग तुम्हारी राह में.....

क्या अब भी... मेरी आंखें रोकती है...
तुम्हारे बढ़ते कदम... और लौट पड़ते हो तुम....
फिर मेरी ही ओर....
सुनो तुम सच कहना.... अब भी डरते हो...
उन घनी पलकों से......

क्या अब भी सुनते हो तुम.. मेरी खामोशी...
मेरा डांटना... तुम्हारा डरना....
क्या सचमुच... एक ख्वाब था...शीशे का...
देखो ना गिरा है एक टुकड़ा...
मेरी पलकों से... चुभता है मेरे पांव में...
क्या अब भी दर्द होता है तुम्हें.... मेरे दर्द से..

क्या अनछूआ सा वो रिश्ता..
अब भी छूता है तुम्हें...
अब भी थामता है हाथ तुम्हारा... करता है जिद तुमसे..
क्या अब भी वजूद मेरा शामिल है.. तुम्हारी रूह में...

क्या लौटोगे तुम फ़िर कभी.....
लौटाने को दिन नये... रिश्ते पुराने.....
क्या कभी याद आयेंगे.... तुम्हें गुजरे ज़माने....
कहो ना..क्या अब भी मेरे ख्वाब रखे हैं.. तुम्हारे सिरहाने..