Showing posts with label य़े सांवरे कान्हा के लिये.... Show all posts
Showing posts with label य़े सांवरे कान्हा के लिये.... Show all posts

Sunday, October 5, 2008

तुम से ...


रात अमावस की है....

मगर याद की वादी में....

तेरे प्यार का चांद खिला है....



उसी चांदनी से ... भीगा मेरा मन....

रूप सुनहरा मेरा खिला है...



तेरे ही प्रेम का सोलह-श्रृंगार है...

तुझे छूकर ही... ’मन’ बहका-बावरा हुआ है....



नैना -चंचल.. ठहरे हैं तेरी राह पर...

तेरे एहसास से... तन मेरा महका हुआ है...



तुम ही तुम हो मुझमें.... मैं कहां हुं....

तुम से ही मिलकर... तुम में खोकर.......

मैंने सब पा लिया है...........



बहुत दूर हो तुम मुझसे... लेकिन...

तुमने मेरा हर पल बांध लिया है....

संग तुम्हारा हर धड़कन में....

तुम्हें इस ही नहीं....

मैंने हर जनम में पा लिया है...
"तुम्हें पाने की चाह नहीं ’सांवरे’... बस पूर्ण समर्पण का भाव है..
तुम तो मेरे ही हो सदा से.. प्यास में भी बस तृप्ति का एह्सास है"


Sunday, July 15, 2007

ढाई आखर मेरे प्रेम के सांवरे.....कब समझोगे तुम...




ढाई आखर मेरे प्रेम के सांवरे....कब समझोगे तुम...


समझ गयी ये दुनिया सगरी... पर कब समझोगे तुम....


तुम बिन मैं भयी जोगन...


कुछ रूक के.. कुछ थम के...


हर पल बरसे... मेरे नयन....


सब कहने लगे मुझे... दीवानी...


पर जाने कब.... कुछ कहोगे तुम....


ढाई आखर मेरे प्रेम के सांवरे.... कब समझोगे तुम....




हर पल निरखूं... मैं बाट तिहारी.....


इस गली में.... उस डगर पर.....


हर जगह ढूंढू.... मैं तेरे कदम....


पर नहीं मिली कहीं... कोई तेरी निशानी....


जाने कब मिलोगे.... मुझसे तुम.....


ढाई आखर मेरे प्रेम के सांवरे.... कब समझोगे तुम.....




गीत गाये कई तेरी प्रीत के....


अब निकले हैं सुर.. बस तेरी विरह के...


कब से पुकारे तुझे... इन सांसों की सरगम...


रीत गयी मेरी उमर... करके तोहे सुमिरन....


पर जाने कब.. सुनोगे मेरी तुम....


ढाई आखर मेरे प्रेम के सांवरे.... कब समझोगे तुम......

Sunday, May 20, 2007

सांवरे!.. कहां हो तुम..


बढता जाता है तन्हाई का एह्सास..

नहीं कोई हमराह मेरे साथ...

बस एक तेरी दिल को आस..

सांवरे!.. कहां हो तुम...


छुटता जाता है..रिश्तों का साथ..

नहीं बढाता कोई..अपना हाथ...

बस एक तेरी नज़रों को प्यास..

सांवरे!... कहां हो तुम.....


दिखाई देती है .. हर खुशी भी उदास..

रूकी-रूकी सी आती है हर सांस..

बस एक तेरी धड़कनों को तलाश..

मेरे श्याम-सांवरे!.. कहां हो तुम..

Thursday, March 1, 2007

नहीं बोलूंगी कान्हा तोसे..


नहीं बोलूंगी कान्हा तोसे मत छेङ मोहे.. जा मतकर ठिठोली...


काहे पकङे मेरी चुनरी.. काहे छीने मोरी गगरी..


जब देखो तब छेङे मुझको.. आगे-पीछे डोलत है..


कभी थामे बैंया मोरी.. कभी कलाई मोङत है..


अब दूंगी मैं तोहे गारी.. मत छेङ मोहे.. मत कर ठिठोली...



जाने कबसे रास रचाये गोपियों संग... और नी मुई बंशी बजावत है..


सांझ ढले सुधि आई मोरी.. फिर झूठी बात बनावत है..


जा अब नहीं सुनूं मैं बतियां तोरी... मत छेङ मोहे.. मत कर ठिठोली...



जब देखो तब भरमाये मुझको.. हौले से मुस्कावत है...


बस तुझको ही चाहूं.. तुझ बिन रह नहीं पाउं.. काहे मोहे जलावत है...


तेरी तो हर लीला न्यारी... मत छेङ मोहे.. मत कर ठिठोली..



ले सांवरे तोसे हार गयी मैं.. अब काहे सतावत है..


फाग का महीना है सांवरे.. अपनी प्रीत में रंग दे मोहे..


तुझ सी बन तुझ में समा जाउं.. अब दूरी नहीं सही जावत है...


तुझपे तो मैं जाऊं वारी.. चाहे तो छेङ मुझे .. चाहे कर ठिठोली..


आ खेलें हम भी प्रेम रस की होली...

Thursday, February 15, 2007

एक पाती सांवरे तेरे प्रेम की..


बहुत दिन हुये, तुमसे कुछ कहे हुये..

तुम तो ठहरे निर्मोही, याद करोगे नहीं..

सोचा मैं ही लिखूं तुम्हें एक पाती प्रेम की..

सोचती हूं कैसा होता जो तुम आज यहां होते..


"तुम पीताम्बर पहन जब बांसुरी बजाते..

मैं सोलह सिंगार किये भाव-विह्व्ल हो,

सुनती तुम में खोकर, पल-पल बजती निगोङी पायल..

ऐसे ही बीतता हर पल जो तुम होते मेरे संग।"


"अभी रुत सावन की नहीं आई तो क्या..

रुत प्रेम की लेकर आते तुम अपने संग,

और हम झूलते 'पुष्प-लता' के झूले में..

ऐसे ही कट जाता ये दिन जो तुम होते मेरे संग"


"ये तुम्हारा गोकुल नहीं, ना ही वृंदावन है ये..

यहां यमुना तट भी नहीं, ना ही गोपियों का संग,

फिर भी हम रास रचाते भागीरथी-तट पर..

ऐसे ही बह जाता हर क्षण जो तुम होते मेरे संग"


"जब दिन ढले सुनहरे सिंदूरी सुरज को..

आगे बढ ये सांवली सांझ लगाती गले,

होता मेरी गोरी काया से सांवरे जैसे तेरा मिलन..

ऐसे ही मिलते ये दिवस निशा जो तुम होते मेरे संग"


"तुम्हें याद करते-करते सांवरे ये दिन भी ढल गया..

मैं भी तुम संग यूं ही हर पल रहती, तुममें बसती,

जैसे ये मुई चांदनी रहे हर पल चंदा के संग...

ये रात भी करती मुझसे जलन जो तुम होते मेरे संग"


' अब और क्या लिखूं, ऐसा क्या जो तुम नहीं जानते सजन..

एक बार तुम स्वयम ही आ जाओ उत्तर बन..

और देखो कैसे दिये सी जली है हर पल ये विरहण'

Thursday, January 18, 2007

BAAWARI PIYA MAIN TERI......


बावरी हुई पिया मैं तेरी... निर्मोही,निष्ठुर बालम काहे तोसे मोह लगाया.. काहे अपना सुख चैन गंवाया.. अब कासे करुं सिकायत मैं तोहरी.. बावरी हुई पिया मैं तोहरी.. तुम जाके बैठे परदेस बलम जी.. छोड़ गये मुझ जोगन को पिया जी.. तुम बिन मोहे कुछ नहीं भावे .. खारी लागे निगोड़ी कोयल की बोली.. जो लावे तोरे आने का संदेस.. मिट्ठी लागी मोहे उस काले कागे की बानी.. बावरी हुई पिया मैं तेरी.. काहे तोसे मैनें नैना जोड़े .. काहे सारे बन्धन छोड़े .. तेरे बिन लागे ढोला सिन्गार ये आधूरा.. बिन थारे लागे फूल भी बिछूआ.. तेरी प्रीत के आगे नहीं सुहावे धानी चुनरी.. हां हुई बावररी पिया मैं तेरी.. जाने मोहे कैसे ये रोग लगा, कैसे बनी ये कहानी.. लोग कहे मैं हुई दिवानी.. भोर भये से सांझ ढले तक मैं बैठी रहूं अटारी पर .. और बात जोहूं तोहरी.. बलम जी तुम ले ना आना सौतन मेरी.. हुई बावरी पिया मैं तेरी.. तोरे बिना लागे मोहे फीकी बेस्वादी ये दुनिया.. जैसे काजल बहे भई सूनी मोरी अंखियां .. पनघट , पीपल , झूले सब भूली.. ईमली , अमियां, बेर भूली सारी सखियां.. मेरे मन को मिट्ठी लागे बस एक बात तेरी.. हुई बावरी पिया मैं तेरी.. मेरी गोरी कंचन काया भी अब मुरझाई है.. सब कहे तू सांवरी हो आई है.. कैसे कहूं उनसे मोरी प्रीत तोहरे रंग में मिलाई है.. मेरे सांवरे सजन जी अब तो सूधि लो मोरी.. हुई बावरी पिया मैं तोहरी........