Showing posts with label कुछ कहा है तुम्हारे लिये... Show all posts
Showing posts with label कुछ कहा है तुम्हारे लिये... Show all posts

Friday, October 15, 2010

एक टुकड़ा धूप का...

चित्र- सौजन्य: Google

एक टुकड़ा धूप का... फैला है...
खिड़की से उतर.. मेरे कमरे में...
उज्जवल.. उष्ण...
बिल्कुल तुम्हारे स्पर्श सा...

सर्द... सीली.. हवा...
जीवंत हो रही है...
कोमल.. ताप से...

बोझल साया... गुम हुआ...
स्फूर्त-देह... प्रफुल्ल-हृदय...
तुमने फूंके प्राण से....

सौम्य प्रकाश...फैला मुझ पे..
आँखें खोली...मैंने...
चिर-तिमिर के.. अंक-पाश से...

रोशन.. विस्तृत.. व्यक्तित्त्व तुम्हारा..
तुम... भानु-ज्योत सम..
मैं पुलकित-आलोकित...
रूप मेरा.. सुर्य-मुखी सम...

मैं खड़ी.. धूप के टुकड़े के बीच..
सोचती हूं तुमको...
तुम्हारी सौम्य मुस्कान...
और मैं.. गुम.. तुम्हारे बाहुपाश में...

Wednesday, January 13, 2010

आफ़ताबी आगोश...


रात की खुमारी को....
जब सुबह.. आफ़ताब ने आगोश में भर लिया....
नम के होठों के फूल...
गर्म सीने पे हमने खिला दिये....


आफ़ताबी आगोश... मुझे कसता रहा...
मैं बर्फ़ानी नदी सी पिघलती रही....
पैरों तले.. ज़मी बहने लगी...
ज़िस्म धूप सा जलता रहा...



ख्वाब का कंबल ओढे... दो ज़िस्म सिमटे रहे....
थरथराती सांसों को... लब पीते रहे....
मेरी पलकें.. उसकी धड़कनों को.. छूती रहीं..
मेरी खुश्ब में .. वो मिलता गया..
मैं खुद को खोती रही....



बंद पलकें छू के... वो लौट गया...
नींद की.. गोद में.. लब मुस्कुरा दिये...
कानों में .. जाने क्या वो कह गया...
हया ने गालों पे हमारे... सुर्ख गुलाब खिला दिये......


वो साया अंबर सा.... मैं कोमल गीली जमीं सी..
वो गहरा सागर सा... मैं खोयी उसमें नदी सी...

Sunday, August 9, 2009

कहो ना...

क्या सुनाई देती है.... तुम्हें मेरी आवाज़ आज भी...
कहीं हवा में घुली- घुली सी....
जब गुजरते हो तुम... यादों के गलियारे से..
क्या मेरी परछांईयां... तुम्हें वहां आज भी मिलती है...
कहो ना... क्या आज भी शामिल है कहीं..
मेरा संग तुम्हारी राह में.....

क्या अब भी... मेरी आंखें रोकती है...
तुम्हारे बढ़ते कदम... और लौट पड़ते हो तुम....
फिर मेरी ही ओर....
सुनो तुम सच कहना.... अब भी डरते हो...
उन घनी पलकों से......

क्या अब भी सुनते हो तुम.. मेरी खामोशी...
मेरा डांटना... तुम्हारा डरना....
क्या सचमुच... एक ख्वाब था...शीशे का...
देखो ना गिरा है एक टुकड़ा...
मेरी पलकों से... चुभता है मेरे पांव में...
क्या अब भी दर्द होता है तुम्हें.... मेरे दर्द से..

क्या अनछूआ सा वो रिश्ता..
अब भी छूता है तुम्हें...
अब भी थामता है हाथ तुम्हारा... करता है जिद तुमसे..
क्या अब भी वजूद मेरा शामिल है.. तुम्हारी रूह में...

क्या लौटोगे तुम फ़िर कभी.....
लौटाने को दिन नये... रिश्ते पुराने.....
क्या कभी याद आयेंगे.... तुम्हें गुजरे ज़माने....
कहो ना..क्या अब भी मेरे ख्वाब रखे हैं.. तुम्हारे सिरहाने..

Saturday, January 3, 2009

जाने कैसे हो तुम...........


सोचती हूं तुम्हें.... की कैसे हो तुम....



अजीब सवाल है न...




जब तुम्हें महसूस करती हूं....




एक अजीब सा सुकून.....




एक अजीब सी कशिश....




दौड़ती है... मेरी रगों में.....




लगता है क्या मेरे दिल में...




बसे अहसासों जैसे हो तुम.....




जाने कैसे हो तुम........







सांवली रात... गोरी चांदनी....




झिलमिल तारे... और मदहोश हवा....




सब छूते हैं मुझे...




बातें करते हैं मुझसे....




तुम्हारी महक... तुम्हारी सदा...




मुझे समेट लेती हैं....




और जब बोझल पलकें...




नींद के आगोश में.. सोती हैं..



्सोचती हूं क्या ख्वाबों जैसे हो तुम....




जाने कैसे हो तुम............





रब की सूरत.. बंदे का सजदा...



बंद आंखों... जुड़े हाथों की....



खामोश प्रार्थना.....



इनमें बसते हो तुम....



जब भी हाथ उठा आंखें बंद की....



लगता है दुआओं जैसे हो तुम.....



जाने कैसे हो तुम..........





Saturday, September 8, 2007

रात भर सोई नहीं मैं....


रात भर सोई नही मैं...

सोचती तुमको रही...

चांदनी खिड़की पे खड़ी थी...

मैं खिड़की पे बैठी रही...

चांद से बातें हुई...

रोशन सितारों को तका...

नींद पास में थी...

पलकें मगर झपकी नहीं...

मुझसे नाराज हैं....

चादर, बिस्तर, तकिये मेरे...

उनको सोना है...मगर..

मैं सोचती तुमको रही...

आंखों में उलझे हैं ख्वाब कितने..

क्या जानोगे तुम....

इक बार मिल जाओ कभी..

देखना फ़िर मानोगे तुम...

रात मुझसे अक्सर....
पूछा करती है. एक सवाल..

जुल्फ़ सहलाती हवा कहती है..

उसे भी है मलाल....
क्यूं सोती नहीं मैं....
तुमने कभी जाना नहीं...

मैं तुम्हारी हूं..

पर तुमने कभी माना नहीं..

Monday, March 5, 2007

कई दिन हुये तुमने कोई बात नहीं की...


कई दिन हुये तुमने कोई बात नहीं की...

तुम मौन कह्ते रहे.. मैं मौन सुनती रही...

निःशब्द, मौन तुम एह्सास बने रहे..

वैसे पहले भी तुम कहते कहां थे..

बस तस्वीरें बनाया करते थे सपनों की..

और मैं उन सपनों में जी लिया करती थी... कुछ पल...

तुम्हारे शब्द.. स्वर नहीं थे.. सजीव चित्र थे..

कई रंग बिखेरा करते थे तुम सपनों में...


जब तुम कहते थे..

क्या मिलने आउंगी तुमसे नदी किनारे..

गुलाबी साङी पहन... ज़ुल्फ़ें बिखराये..

जब मेरे गालों को छेङती होंगी बिखरी लटें..

तो क्या इज़ाज़त दूंगी तुम्हें..

उन चंचल लटों को संवारने की...

और मैं बस मुस्कुराया करती थी...


कभी पूछ्ते थे तुम...

क्या तुम्हारे संग चलूंगी एक नाव पर..

बैठूंगी तुम्हारे संग.. तुम्हारे करीब..

देखूंगी बलखाती लहरों का खेल...

और जब बह्ती हवा में...

मेरा आंचल उङता होगा..

तो क्या तुम्हें.. अपना दामन थामने दूंगी...

और मैं फ़िर हंस देती थी...


जब तुमने कहा था...

क्या प्रेरणा बनूंगी तुम्हारी तस्वीरों की..

बैठूंगी.. ? मौन,निश्च्ल...

बिल्कुल मूरत सी तुम्हारे समक्ष..

और तुम मुझे आकार दोगे रेखाओं से,रंगों में..

क्या मैं तुम्हें अपनी कल्पनओं में..

रंग भरने दूंगी..

और मैं हंसकर लौट जाती थी..


याद है तुमने कहा था कि...

क्या कभी ले सकोगे...

मुझे तुम अपनी बाहों में...

क्या छू सकोगे वो संदल, वो रेशम..

क्या मेरे सुनहरे अधरों का..

कोमल स्पर्श तुम्हारे अधर कर सकेंगे..

क्या मैं तुम्हें.. अपने आगोश में..

कुछ पल जीने दूंगी...

और मैं मौन रह गयी थी...


जानती हूं मैने कभी जवाब दिया नहीं..

ना ही तुम्हें रंग भरने दिये सपनॊं में..

पर तुम्हारे वो अधूरे ख्वाब अनजाने मे..

मेरे ख्वाबों को पूरा कर गये...

पर तुम कब तक कहते अकेले..

कैसे लिखते अधूरी कहानी..

और फ़िर तुम मौन होते गये..

अब कई दिन बीत गये..

तुमने कोई बात नहीं की...

Saturday, February 10, 2007

मुझसे जुदा होकर भी जुदा कहां थे तुम...




तुमसे दूर रह्कर भी दूर रह ना पाई। उन हसीन वादियों ने भी हर पल तुम्हारी याद दिलाई।जब भी बादलों ने पहाङों को अपने आगोश में लिया.. लगा तुम ने समेट लिया मुझे अपनी बाहों में। जब कभी ठंडी हवा छूकर गुजर गई.. तुम्हारे स्पर्श के एह्सास से मैं सिहर गई।जब भी झरने की कल-कल सुनी.. लगा तुम हंस पङॆ कहीं।जब भी कोहरे की दूधिया चादर ने घाटी को घेरा और बारिश हुई .. लगा तुम से मिलकर आंखें बरस पङी, मन कि प्यास बुझ गई।धवल चांदनी से नहाये बर्फ़ की चादर से ढके पहाङों को देखा.. महसूस हुआ तुम सोये हो मेरा आंचल ओढकर।उगते हुये सुरज और उसकी किरणों में रंग बदलती पहाङीयों को देख लगा.. तुम आये हो और मेरे चेहरे पर रंग छलके हैं खुशी के, हया के।जब फ़ुलों पर पङी शबनम को छूआ तो लगा.. तुम ने छू लिया मेरे होठों को।वादियों की खुश्बू सांसो के साथ जो भीतर तक समा गई... मानो तुम उतर गये मेरी रूह में।जब कभी ऊंची-नीची पगडंडियों पर चलते हुये कदम लङखङाये... तुमने आकर थाम लिया हाथों को और राह आसान हो गई।


हर आवाज़ में तुम्हारी ही सदा सुनी.. हर नज़ारे में तुम नज़र आये... हर एह्सास में तुम बसे थे... हर पल, हर बात, हर जगह तुम ही तुम थे... देखो ना! अब ये फ़िज़ायें भी छेङने लगी हैं मुझे।








"तुम्हें भूल पाना नामुमकिन है ये मानती हूं मैं,


फिर भी जाने क्यूं कोशिश कर बैठती हूं..


तुम्हें भूलने की कोशिश में को खुद को भूल जाती हूं मैं।"

Thursday, February 8, 2007

एक कल्पना जीवित अब भी मेरे मन में...


जीवन के इस कटु सत्य के बीच...

एक कल्पना जीवित अब भी मेरे मन में...

जब सारे चेहरे धुंधलाये दिखते हैं परछाईयों से...

जब सारे खोये-खोये से हैं इस भीङ में..

जाने क्युं एक तुम्हारा चेहरा अब भी बसता मेरे नयन में..

एक कल्पना अब भी जीवित मेरे मन में..

जब सारी अभिलाषाएं डरी सहमी सी...

और आशाएं टूट के बिखरी मन के आंगन में..

जाने क्यूं एक तुम्हारी आस अब भी मेरे स्वप्न में..

एक कल्पना जीवित अब भी मेरे मन में..

जब सारे एह्सास फीके भूलें से पङे हैं..

जब धूल जम गई है हृदय के दर्पण में...

जाने क्यूं तुम्हारे स्पर्श की सिहरन अब भी बसी मेरे मन में..

एक कल्पना जीवित अब भी मेरे मन में..

जब सारी आवाज़ें गुमसुम खोई सी हैं..

जब गीत सारे खो चुके इस गहरे सूनेपन में..

जाने क्यूं तुम्हारी आवाज़ सुनाई देती मेरी हर धङकन में..

एक कल्पना जीवित अब भी मेरे मन में..

अब बाकी नहीं इन्तज़ार किसी का..

पर जाने क्यूं तेरे आने कि आस बंधी जीवन में..

जाने क्यूं तेरे दर्श की प्यास जगी अंखियन में..

हां, एक कल्पना जीवित अब भी मेरे मन में...



"कैसे भूलूं तेरा वो ख्वाबों में आना ...

और बिन कुछ कहे चुपचाप चले जाना..."

Tuesday, February 6, 2007

परिवर्तन...


मैंने देखा है....

तुम्हारी आंखों में वो स्नेह का निर्झर...

मैंने पह्चाना है...

तुम्हारा वो निश्छल, कोमल मन...

फ़िर अचानक कैसे हुये...

तुम इतने कठोर...

कैसे.. जा सके तुम इतनी दूर..

एक बार कहो...

क्यों हुआ ये परिवर्तन...

जो तोङ दिये सारे बंधन..?

Saturday, February 3, 2007

तुम्हारा ख्याल..


जानती नहीं मैं..

कि तुम कौन हो?

कि तुम कहां हो?

पर तुम हो..

यहीं-कहीं मेरे पास ही,

तुम चलते हो मेरे साथ,

मेरे साये की तरह,

तुम्हारे होने के एह्सास से..

महका सा है मेरा मन,

जानती हूं मैं..

तुम आओगे एक दिन,

और भर जाओगे सारा सूनापन ,

फ़िर आज चाहे तुम..

मेरा ख्याल ही सही..।

Thursday, January 25, 2007

पुकार.........


एक झीने पर्दे के उस पार,

मैने देखा.....

खुद को, अकेले तन्हा,

एक नदी के पास....

चुपचाप- खामोश,

देख रही थी मैं...

लहरों क आना,

साहिल के पत्थरों से टकराना..

और लौट पङना...।

मैं सुन रही थी,

उन अनसुनी आवाज़ों को...

जो वक्त के साथ,

खो गयी थी कहीं...

नीचे अकेली धरती,

उपर तन्हा-अनंत आकाश...

सन्नाटा फ़ैला था मेरे आस-पास,

ऐसे में.......

क्या फ़िर तुम्हें पुकारूं आज.....?

दोगे मेरा साथ......?

Wednesday, January 17, 2007

ek baar chale aao....


आओ थाम लो मेरा हाथ की मुझे जरूरत है एक साथी की...
आओ बैठो मेरे पास की रोने को जरुरत है मुझे एक कंधे की...
आओ कुछ कहो मुझसे कुछ सुनो मेरी, घड़ियां बहुत गुज़र चुकी ख़ामोशी क़ी..
आओ और होने दो खुशी की बारिश, दिल पर कबसे छाई है बदली ग़मों की..
आओ और बन जाओ ज़वाब मेरे की अब हो हद गई दुनिया के सवालों की ..
आओ और भर दो उज़ाले की उम्र हो गई बहुत अन्धेरों की....
आओ और सम्भाल लो मुझे की ये राह है फिसलने की....
आओ और मिटा दो हर फासले की दुरियां बहुत बढ गई है दिलों की ...
आओ और चलो मेरे साथ की ज़रूरत है मुझे हमसफ़र की ...
आओ और कर जाओ मुझे संग अपने की अब ज़रूरत है मुझे ज़िंदगी की....
आओ चाहे आके फिर चले जाना...........
आओ चाहे मिल के फिर बिछड़ जाना....
क्योंकि शायद ज़िंदगी में कमी होने लगी है आंसूओ की , यादों की......



"पहले तो चला करते थे वो साथ, हर पल साये की तरह ..
पर जबसे दिल ने तमन्ना कि है उन्हें पाने की,एक ज़माना हुआ उन्हें देखे.."

Thursday, December 21, 2006

ek koshish..

इस मधुर सुन्दर जीवन कि चाक पर खुद को पाती हुंएक कुम्हार सा..सपनो कि गीली मिट्टी से लीपे हॅ मेरे हाथ.. उस नम मुलायम मिट्टी को कोशिश कर रही हुंएक शक्ल देने कि,एक चेहरा मेरे एह्सासों का..सच कहुं तो ये कोशिश हॅ तुम्हे एक स्वरुप देने की..तुम जो एक स्वप्न हो मेरे लिये एक रह्स्य..जानती हुं तुम्हारे असीम व्यक्तित्व को स्वरुप देना आसान नहीं मेरे लिये..पर फिर भी चाहती हुं तुम्हे समेटना अपनॅ हाथों में..और छुना चाहती हुं अपनी उंगलियों से तुम्हें.इस स्नेहसिक्त मिट्टी कि सोन्धी महक.. मुझे एह्सास दिलाती हॅ तुम्हारीमहक का.. मानो की तुम कहीं आस-पास हो, और मै बन्ध जाती हुं सम्मोहन से..हर पल ढुंढ़ती हॅं तुम्हे मेरी दृष्टि..,पर तुम तो केवल एक स्वप्न हो, एक रहस्य..ऐसा तिलस्म जिसमे खो चुकी हुं मैं..और कोशिश करती हुं अपने सपनों को मुर्त्त रुप देने की.जैसे जैसे मेरि उन्गलियां उस नम मिट्टी को शक्ल देती जाती है वैसे वैसे भावनायें उद्वेलित करती हॅ मेरे मन को. एक खुशी एक सम्मोहन.. खुद खो रही हुं अपनी ही कृति में..मेरी कृति .. एक कोशिश तुम्हे समझने की.. अब सोचती हुं कुछ रंग भरुं इसमें.. अपनी भावनाओं के..रंग जिनसे एह्सास हो मुझे तुम्हारे रुबरु होने का..तुम्हारे असीम व्यक्तित्व का.. उस अनन्त छवि का. उस निर्मल प्रेम सागर का.. जो स्वयम ही प्यासा हॅ.. और मै उस सरिता समान .. जिसे एह्सास हॅ सागर कि त्तृष्णा का.. और मॅ व्य़ाकुल हो चल पड़ी हुं .. तुममे समाहित होने को.. तुम्हारे स्नेह में आकन्ठ डूब जाने को.. और तुम्हे संग ले भीग जाने को.. खो जाने को.. पर तुम तो एक स्वपन हो अब तक , एक रह्स्य और मैन एक नाकाम कोशिश तुम्हे जानने कि.. पर तुम्हारे स्नेह से सिक्त हॅ हृदय मेरा...