Showing posts with label आस का दीप..... Show all posts
Showing posts with label आस का दीप..... Show all posts

Saturday, June 23, 2007

तुम मेरा नाम रख देना...मैं बस तुम्हारे लिये रहूंगी...


यूं अकेले तन्हा... क्यूं हो..

किसे ढूंढते हो आस-पास...

मैं बन के हमराह..

हर पल संग चलूंगी..

तुम मेरा नाम 'साथी' रख देना..

बस तुम्हारे लिये तो मैं हूं...

तुम्हारे लिये ही रहूंगी...


तुम्हारा उलझा-उलझा सा दिल...

रोज़ करता है कितने सवाल...

आज मैं दूंगी साथ...

हर सवाल का जवाब बनूंगी..

तुम मेरा नाम 'तमन्ना' रख देना..

बस तुम्हारे लिये तो मैं हूं..

तुम्हारे लिये ही रहूंगी...


ये सूनी-सूनी.. खाली आंखें तेरी...

जाने कहां खोया इनका विश्वास...

अब मैं जगाउंगी आस....

मैं इनमें बन के दीप जलूंगी..

तुम मेरा नाम 'रोशनी' रख देना..

बस तुम्हारे लिये तो मैं हूं...

तुम्हारे लिये ही रहूंगी...


क्यूं बुझा-बुझा सा मन तुम्हारा...

नहीं जगता इसमें कोई अरमान....

मैं तुम्हारे सूखे होठों पर...

बन के मुस्कान खिलूंगी...

तुम मेरा नाम 'खुशी' रख देना...

बस तुम्हारे लिये तो मैं हूं...

तुम्हारे लिये ही रहूंगी....


जाने कबसे हो निःशब्द....

हर पल बोझल कटता ही नहीं...

तुम्हारे इस रूके जीवन में...

मैं दिल बन कर धड़कूंगी...

तुम मेरा नाम 'जिंदगी' रख देना...

बस तुम्हारे लिये तो मैं हूं..

तुम्हारे लिये ही रहूंगी....


"आने दो मुझे जिंदगी मे...होने दो शामिल धड़कन में...

चलो कुछ दूर मेरे साथ.. थाम के मेरा हाथ...

देखना मैं हर बेनूर पल में... 'रंग ओ नूर' भर दूंगी.."


Thursday, February 8, 2007

एक कल्पना जीवित अब भी मेरे मन में...


जीवन के इस कटु सत्य के बीच...

एक कल्पना जीवित अब भी मेरे मन में...

जब सारे चेहरे धुंधलाये दिखते हैं परछाईयों से...

जब सारे खोये-खोये से हैं इस भीङ में..

जाने क्युं एक तुम्हारा चेहरा अब भी बसता मेरे नयन में..

एक कल्पना अब भी जीवित मेरे मन में..

जब सारी अभिलाषाएं डरी सहमी सी...

और आशाएं टूट के बिखरी मन के आंगन में..

जाने क्यूं एक तुम्हारी आस अब भी मेरे स्वप्न में..

एक कल्पना जीवित अब भी मेरे मन में..

जब सारे एह्सास फीके भूलें से पङे हैं..

जब धूल जम गई है हृदय के दर्पण में...

जाने क्यूं तुम्हारे स्पर्श की सिहरन अब भी बसी मेरे मन में..

एक कल्पना जीवित अब भी मेरे मन में..

जब सारी आवाज़ें गुमसुम खोई सी हैं..

जब गीत सारे खो चुके इस गहरे सूनेपन में..

जाने क्यूं तुम्हारी आवाज़ सुनाई देती मेरी हर धङकन में..

एक कल्पना जीवित अब भी मेरे मन में..

अब बाकी नहीं इन्तज़ार किसी का..

पर जाने क्यूं तेरे आने कि आस बंधी जीवन में..

जाने क्यूं तेरे दर्श की प्यास जगी अंखियन में..

हां, एक कल्पना जीवित अब भी मेरे मन में...



"कैसे भूलूं तेरा वो ख्वाबों में आना ...

और बिन कुछ कहे चुपचाप चले जाना..."

Sunday, February 4, 2007

मुझपे विश्वास बनाये रखना...


निराशाओं के इस मौसम में तुम,

दीप आशाओं क जलाये रखना,


उम्मीद की सुबह होने को है,

बस तुम माहौल बनाये रखना,


लग ना जाये कहीं इन्हें दुनिया की नज़र,

अपने सपनों को पलकों तले छुपाये रखना,


पूरे होंगे एक दिन ख्वाब तुम्हारे भी,

बस आस अपने में जगाये रखना,


गुजर ना जाये जिंदगी तुम्हारी भी यूं ही,

कुछ करने को दिल में हिम्मत बनाये रखना,


जब जरूरत हो किसी साथी की तुम मुझको आवाज़ देना,

मैं जरूर आउंगी दोस्त तुम मुझपे विश्वास बनाये रखना।

Sunday, January 14, 2007

उतरा है चांद मेरे आंगन में..



धुंध से भरे कुहासे से घिरे..सर्द हो चुके मेरे अह्सासों को फिर से जगाने.. ठन्डी, स्याह, सन्नाटे के बादलों से घिरी रात को फिर से जगमगाने.. उतरा हॅ चांद मेरे आंगन में.......जो तुम कहो तो थाम लूं, एक कोना चांद का मैं भी..और छुपा लूं अपनी हथेली में....तुम कहो तो आज सृंगार करुं चांदनी का..पहन लूं सितारों के गहने, सजा लूं चांद का टीका मांग में.. देखो चांद उतरा हॅ अपने आंगन में..आओ एक बार इस धवल चांदनी में.. इस सीले अंबर के नीचे..संग हो जायें हम..एक जान,एक जिस्म...आओ मिटा दूं सारी दूरियां.. भूला दुं ग़म की परछाईयां.. समेट लूं तुम्हें अपने आंचल में. हां, चांद उतरा है मेरे आंगन मे..एक बार तो छू लूं चांदी के इस गोले को.. समा लूं इसकी ठंडक अपने भीतर.. महसूस करूं इसकी रोशनी अपनी रूह तक..एक बार सूनूं इसकी खामोशी को.. और लिखूं कविता इसके सौन्दर्य पर.. बस अब कुछ देर बाकी है 'सहर' होने में... हां.. आज चांद उगा है मेरे आंगन में....








"बहुत रातें गुजारी हमने अमावस को सिरहाने रखकर,
चलो कुछ देर सोया जाये आफताब की गोद में.."

हसरतें और भी हॅं.......... (one more from diary)


मंज़िलें कम सही.. पर रास्ते और भी हॅं...सारे ग़ुल, ग़ुलाब ना सही .. पर महकते गुलिस्तां और भी हॅं..बनाया किसी और ने ताज़महल ना सही..पर मुमताज़ें हमने देखीं और भी हॅं..चांद से रोशन ना सही.. पर चमकते सितारे यहां और भी हॅं..तुम सी खुबसूरत ना सही.. पर प्यार भरी निग़ाहें यहां और भी हॅं..मिलता नहीं प्यार ना सही.. पर दिवाने यहां और भी हॅं..मुकम्मल ग़ज़ल हमसे बन ना सकी, ना सही..पर हमने गीत अधुरे लिखें और भी हॅं..पूरी हुई चाहतें सारी ना सही..पर हसरतें हमारी और भी हॅं..मिल ना सके तुम मुझे ना सही..पर ज़ीनें को यहां राहतें और भी हॅं..




"LET THE SPIRIT NEVER DIE.."