Showing posts with label कुछ मौन भी कहता है.... Show all posts
Showing posts with label कुछ मौन भी कहता है.... Show all posts
Monday, February 11, 2013
Wednesday, February 16, 2011
स्याह सा अकेलापन

स्याह सा अकेलापन...
डर लगता है मुझे....
इस घिरते अंधेरे से...
सन्नाटे में गूंजती आवाजें.....
सोने नहीं देती मुझे....
अजनबी कदमों की आहटें...
चौंका देती हैं मुझे...
दूर कहीं गुजरता है कुछ....
उठ जाती हूं नींद से मैं...
पसीने - पसीने.. घबराई हुई.....
पूछ्ती हूं परछाईयों से....
क्या जानती हूं तुम्हें....
पैरों को मोड़े.. घुटनों पे सर रखे....
खुद में खुद को समेटे हुये....
जैसे खुद को संभालती हूं मैं....
कुछ भूली - बिसरी बातें....
कुछ धुंधले से चेहरे...
याद आते हैं मुझे....
मन भींग जाता है...
और आंखें भी...
नमकीन पानी से...
भीतर कहीं....
कुछ टूटता जाता है...
और बढ़ जाता है...
खालीपन.....
जाने क्यूं उठने का....
दिल नहीं करता....
ना ही देखने का..
वक्त की आंखों में....
यूं ही चुपचाप खामोश गुजर..
जाये ये जिंदगी...
अब लड़ने का दम नहीं मुझमें...
डर लगता है मुझे....
इस घिरते अंधेरे से...
सन्नाटे में गूंजती आवाजें.....
सोने नहीं देती मुझे....
अजनबी कदमों की आहटें...
चौंका देती हैं मुझे...
दूर कहीं गुजरता है कुछ....
उठ जाती हूं नींद से मैं...
पसीने - पसीने.. घबराई हुई.....
पूछ्ती हूं परछाईयों से....
क्या जानती हूं तुम्हें....
पैरों को मोड़े.. घुटनों पे सर रखे....
खुद में खुद को समेटे हुये....
जैसे खुद को संभालती हूं मैं....
कुछ भूली - बिसरी बातें....
कुछ धुंधले से चेहरे...
याद आते हैं मुझे....
मन भींग जाता है...
और आंखें भी...
नमकीन पानी से...
भीतर कहीं....
कुछ टूटता जाता है...
और बढ़ जाता है...
खालीपन.....
जाने क्यूं उठने का....
दिल नहीं करता....
ना ही देखने का..
वक्त की आंखों में....
यूं ही चुपचाप खामोश गुजर..
जाये ये जिंदगी...
अब लड़ने का दम नहीं मुझमें...
Friday, December 19, 2008
मेरी जान भी बस वहीं से रूखसत होती है.....

यूं किसी चीज़ से डर लगता नहीं मुझको..
बस एक तेरी नज़रों से दहशत होती है...
किसी और की ख्वाहिश अब नहीं मुझको..
पर जाने क्यों तुझसे मोहब्बत होती है...
सारे जिस्म को मेरे अब कोई एह्सास होता नहीं...
लेकिन तेरे नाम से दिल में अब भी हरकत होती है...
मैंने तो कई बार की अपनी मौत की दुआ...
जाने किसकी दुआ से मेरी उम्र में बरकत होती है...
जहां से तुम ने कह दिया अलविदा....
मेरी जान भी बस वहीं से रुखसत होती है...
इंसानी लहू की चाह सिर्फ़ जानवर को ही नहीं..
यकीं मानो इंसानों में भी एसी वहशत होती है...
Sunday, September 30, 2007
मेघा तुम अभी मत बरसना....

अभी गीला है मेरे घर का आंगन...
अभी नम है वो लीपी हुई मिट्टी...
बह जायेगी...
मेघा तुम अभी मत बरसना.....
रात जो छत पर डाली थी...
वो खटिया..वो चटाई..
अभी तक वहीं पड़ी है...
भींग जायेगी....
मेघा तुम अभी मत बरसना....
आंगन में सूखते वो कपड़े...
अभी सूखे नहीं हैं....
कुछ देर लगेगी उन्हें....
मेघा तुम अभी मत बरसना...
अभी चूल्हा भी सुलगाया नहीं मैंने...
अभी जलानी हैं...
कुछ सीली लकड़ियां....
कुछ नम से कोयले.....
मेघा तुम अभी मत बरसना...
उसे काम पर जाना है...
उसकी छतरी जो टूट गयी थी..
अभी ठीक नहीं करवाई है...
मेघा तुम अभी मत बरसना....
कल की बारिश से अभी तक....
गीला है मेरा तन..मेरी आंखें..
मेरे गीले बाल अभी सूखे नहीं हैं....
और गीला सा है मेरा मन...
मेघा अभी तुम मत बरसना...
Saturday, July 7, 2007
तुम ठूंठ नहीं हो....

मत कहो स्वयं को ठूंठ तुम...
क्योंकि मैं जानती हूं....
तुम ठूंठ नहीं हो....
तुम भी एक छायादार....
घने पेड़ हो....
बस वक्त की कड़ी धूप...
और गरम हवाओं के थपेड़ों ने...
सुखा दिया तुम्हारी नमी को....
और तुमने अपने पत्ते गिरा दिये...
और बन गये तुम छायाविहीन...
रूकता नहीं अब कोई राही भी यहां...
रह गये ये तना... और टहनीयां...
पर देखो फ़िर मौसम बदला है....
हवा में नमी है.. ठंडक है...
बादल छाये हैं... आसमां पर...
और बारिश होने लगी है...
इस नमी को सोख लो...
अपनी जड़ों में....
बहने दो इसे अपने भीतर....
देखना तुम फ़िर से खिल उठोगे...
नयी कोंपलें.... नये पत्ते... नये फ़ूल...
देखना राही फ़िर से रूकेंगे....
और ये तना.... टहनीयां....
बनेगी साक्षी तुम्हारे बीते कल की...
कि तुम ठूंठ नहीं थे.....
Saturday, June 30, 2007
तुम्हारा आईना हूं मैं.....

तुम्हारा आईना हूं मैं...
मैं तुम्हें दिखाता हूं...
तुम्हारी असल पह्चान...
तुम्हारी शख्सियत....
केवल तुम्हारा चेहरा ही नहीं..
देख सकता हूं मैं...
तुम्हारी आंखों... और....
तुम्हारे दिल में छुपा सच...
पर तुम्हारी नज़रें....
कभी अपनी आंखों में...
देखती ही नहीं....
और ना अपने दिल की..
तरफ़ देखते हो तुम....
हर सुबह तुम मुझमें...
निहारते हो खुद को....
और देख कर मुझ को..
मुस्कुराते हो तुम....
और खुश होकर...
निकलते हो घर से...
अपने चेहरे पर....
कई चेहरे लगाये......
शाम को लौटते हो...
चेहरे उतारते हो...
और फ़िर एक बार...
देखते हो मुझे....
पर झुकी नज़रों से...
और हट जाते हो...
असल चेहरा...
तुम्हें पसंद नहीं आता..
सच कहता हूं...
जिस दिन....
तुम्हारी नज़रों ने....
मेरी आंखों में...
देख लिया...
उस दिन से मुझे...
देखना छोड़ दोगे...
और कहीं भूले से...
जो उतरे मेरे दिल में...
सच कहता हूं....
मुझे तोड़ ही दोगे....
Friday, May 25, 2007
एक नदी है वो.....

एक नदी है वो...
बहती अविरल..
ढूंढती अपनी दिशायें खुद...
चुन के अपनी राह..बह्ती चंचल..
सुनो इसकी कल-कल...
कितनी मृदु, निर्मल, निश्छल..
देखो इसके सौंदर्य को..
जाने कितनी शंख-सीपियां..
जाने कैसे चिकने पत्थर..
चमकीली महीन नर्म रेत..
सब कुछ कितना सुंदर..
बह्ती जाती है..आतुर..
मिलने सागर को..व्याकुल...
सागर से मिल सागर सी..
हो जायेगी विस्तृत...
देखो कैसी बहती अल्ह्ड़..
शीतल जल.. कल-कल..
Subscribe to:
Posts (Atom)
