Showing posts with label चंद ख्वाहिशें.... दिल की... Show all posts
Showing posts with label चंद ख्वाहिशें.... दिल की... Show all posts

Sunday, October 26, 2008

बारिश.... अजीब सी....




कई दिनों बाद आज फ़िर बारिश हो रही है..... काले घनघोर बादल छाये हुये हैं.... और अनवरत हो रही है बारिश.... बहुत तेज नहीं... पर बहुत मद्धम भी नहीं.....


यूं तो मुझे बारिश बेहद पसंद है.... बारिश होते ही.... मेरा मन करता भींग जाउं... आसमान से गिरती बूंदों को देख्ना.. उन्हें हाथ में लेना.. बेहद पसंद है मुझे.... हल्की हल्की बारिश में चलना.. बहुत भला लगता है मुझे........


पर जाने क्यूं आज ये बारिश......... मुझे अच्छी नहीं लग रही... मानो... कुछ अजीब सी है ये बारिश... किसी अवसाद में घिरे हैं ये बादल... और यूं इसका थोड़ा धीरे बरसना.... छुपकर चुपअचाप रोने सा मालूम होता है मुझे....... आज बारिश में भीगने को भी जी नहीं चाहता.... बल्कि इस बारिश से मेरा मन भीगा जा रहा है... पलकें जाने - अनजाने चुपके से गीली हो जाती हैं.... भागते हुये बादल यूं लगते हैं जैसे.. कोई सब कुछ छोड़ कर कहीं भागा जा रहा हो.. सारी दुनिया से...




बारिश सुबह से ही हो रही है... सब कुछ भीग रहा है... हल्की ठंड भी हो रही है... पर जाने क्यूं मेरा तन-मन इस ठंडक को अपने भीतर नहीं महसूस कर पा रहा है.... मन तरस रहा है अब भी शीतलता को............ शाम हो आयी है.... पर स्याह बादलों की वजह से.. सिंदूरी लालिमा कहीं नज़र नहीं आती.... ये तो स्याह शाम है... एक स्याह शाम.... और यूं भी आज तो वक्त के पहले ही अंधेरा हो गया है... और बढता ही जाता है... भींगा अंधेरा.. घना स्याह अंधेरा....... शायद भींगे कंबल जैसा......... जिसे ओढने से क्या भला.. ठंड दूर होगी ?........ और ना चुभेगा वो ??...........




अंधेरे में ये बादल कुछ अजीब से लग रहे हैं मुझे.... इनकी सफ़ेदी अजीब सी है.. कुछ भुतहा सी.....शायद इनको देखते देखते डर भी लगता है कहीं .. भीतर ही भीतर.. और मैं झट से... नज़रें नीची कर लेती हूं.....


आज ये घने-गहरे बादल मुझे अच्छे नहीं लगते.. वरन डराते भी हैं मुझे.... कहीं बारिश इतनी तेज तो न होगी... की सब बह जायेगा...... डूब जायेगा..... ?




नहीं नहीं ऐसा नहीं होगा..... ये धीमी.. अजब सी बारिश.... इसे थमना ही होगा.. नहीं तो लगता है मेरा दम घुट जायेगा........ जैसे सांस नहीं ले पाउंगी.... मुझे खुला आकाश चाहिये..... नीला -चमकीला.... उष्ण धूप की चाहिये मुझे..... खुली हवा.. चमकीले तारे ..... चांदनी रात...... ये चाहता है मेरा मन.... जानती हूं बादल छंट जायेंगे..... इन्हें मुझे मेरा आकाश लौटाना ही होगा....... आज मुझे इनकी चाह नहीं....... मुझे अब धुली-खुली... सुंदर.... वसुंधरा की चाह है... वो भी नीले आसमां तले...........

Friday, October 17, 2008

क्षितिज के उस पार.............


" उनका मिलना एक अजीब इत्तफ़ाक था... शायद कभी सपने में भी सोचा नहीं होगा दोनों ने की किसी से यों भी मिलना होगा....... पर मिले तो सही... मिलना तय था मानो.... पहली बार मिल के लगा ही नहीं की.... पहली बार ! मिले हों......... क्या सचमुच पहली बार मिले थे? हां ऐसा कई बार होता है की जब किसी को मिलकर लगे की आप उसे हमेशा से जानते हैं..... पर उनके लिये तो ये पहली बार था... और बिल्कुल अलग और अजीब था.... उनके लिये... दोनों ये सोचकर मिले थे की शायद दुबारा कभी ना मिलेंगे... पर! अब करीब एक घंटा या ज्यादा बीत चुका है... पर ये छॊटी सी औपचारिक मुलाकात खत्म नहीं हुई अब तक... वो बोल रही है.... और वो सुन रहा है... एक की आंखें चमक रही है.. दुसरे के लब मुस्कुरा रहे हैं... क्या दोनों सचमुच बातें कर रहे हैं... नहीं.. दोनों बस साथ हैं एक दुसरे के.... बस धड़्कन कह रही है और आंखें सुन रही हैं... कभी आंखें कहती हैं और लब सुनते हैं.... पर वक्त ! वो किसी की नहीं सुनता.. वो तो बीतता जा रहा है.. अरे काफ़ी देर हो गयी अब चलना चाहिये हमें... ऐसा कहा किसी ने.. या मह्सूस किय......... दोनों उठ खड़े हुये.. चलने को...


पर मुलाकात खत्म नहीं हुई थी.. दोनो सिन्दूरी सड़क पर साथ चल रहे थे.. बस कुछ देर और... फ़िर तो जाना ही है.. अपनी अपनी राह पर.... "मुझे तुमसे मिलना बेहद अच्छा लगा... हां वक्त कब बीत गया पता ही नहीं चला....... वक्त? .... नहीं.... वक्त नहीं कई जन्म बीते हैं हमारे... एक साथ... और इस बार भी मिलना ही था हमें.... नहीं पता ये क्या है.. प्यार... आकर्षण .. या फ़िर कुछ और... पर तुम मुझे बहुत अच्छी लगी... मैं तुमसे रोज़ मिलना चाह्ता हूं.. मिलोगी ना.... ? " उसने बस नज़रें झुकायी... और मुस्कुरा कर देखा उसे.. और चल दी....


अब दोनों रोज़ मिलते हैं.. हर शाम... सिंदूरी सड़क पे साथ चलते है... फ़िर से बिछ्ड जाने को... हां, बिछ्ड़ जाने को... इस जनम में बस यूं ही मिल सकेंगे वो.... एक ना हो सकेंगे कभी... उसकी आंखें भीग जाती हैं.. ये सोच कर... क्यूं इतनी देर से मिले तुम... जब तुम्हें और मुझे दोनों को... कुछ और वादे निभाने हैं.. ये कैसा साथ है जो होकर भी नहीं... नहीं मिलना था हमें...... और वो मुस्कुरा पड़ता..... दर्द के निशां .. चेहरे पे होते... कहता .. " ये नाटक मत करो तुम... रोते हुये बिल्कुल अच्छी नहीं लगती तुम... गंदी लगती हो... एकदम बुरी.. मगरमच्छ के आंसू" और वो मुस्कुरा पड़ती......


"मैंने वादा किया है ना तुमसे... मैं हूं रहूंगा.. हमेशा... तुम्हारे आस - पास....... " " झूठ बोलते हो तुम... ऐसे कोई साथ नहीं देता...... " वो टोकती........ वो देखता उसे... और वो फ़िर नज़रें झुका लेती.. चुप... " मैं जो कहता हूं सुनो... मैं अब भी सथ हूं हर पल... और वादा करता हूं .. हर जन्म .. हर रूप में साथ दूंगा... फ़िर कभी देर नहीं होगी.. बस तुम विश्वास करो.. साथ दो........ " उसकी नज़रें झुकी ही रहीं.. पर आंखों में आंसू नहीं विश्वास था........


और प्रेम.... वो बह्ता रहा... इस धड़कन से उस धड़कन तक... अविरल...... आज भी बहता है.. .. चुपचाप... पर मिलन को आतुर.. व्याकुल.... शायद क्षितिज के उस पार.... !"




Sunday, October 5, 2008

तुम से ...


रात अमावस की है....

मगर याद की वादी में....

तेरे प्यार का चांद खिला है....



उसी चांदनी से ... भीगा मेरा मन....

रूप सुनहरा मेरा खिला है...



तेरे ही प्रेम का सोलह-श्रृंगार है...

तुझे छूकर ही... ’मन’ बहका-बावरा हुआ है....



नैना -चंचल.. ठहरे हैं तेरी राह पर...

तेरे एहसास से... तन मेरा महका हुआ है...



तुम ही तुम हो मुझमें.... मैं कहां हुं....

तुम से ही मिलकर... तुम में खोकर.......

मैंने सब पा लिया है...........



बहुत दूर हो तुम मुझसे... लेकिन...

तुमने मेरा हर पल बांध लिया है....

संग तुम्हारा हर धड़कन में....

तुम्हें इस ही नहीं....

मैंने हर जनम में पा लिया है...
"तुम्हें पाने की चाह नहीं ’सांवरे’... बस पूर्ण समर्पण का भाव है..
तुम तो मेरे ही हो सदा से.. प्यास में भी बस तृप्ति का एह्सास है"


Saturday, July 12, 2008

एक बार तुम भी..............!!!!






एक रात अचानक... नींद से उठो तुम...



याद आये तुम्हें मेरी....



हर तरफ़ मुझे ढूंढो तुम...



ना खुद का... ना वक्त का होश हो तुम्हें...



मैं तुम्हारी नहीं... ये भी भूल जाओ तुम...



बस मेरी ही मेरी तड़प...



बस मेरी ही मेरी याद...



और बेचैन रहो तुम.... तुम पुकारो मुझे..



और मेरी सदा ना मिले...



बेबसी में जलो तुम...



बहुत तड़पाया है... तुम्हारी याद ने मुझे हर पल...



बिन जान जीती हूं हर पल....



बिना दिल धड़कन चलती है.....



चाहती हूं बस एक बार..... कुछ ऐसा ही.....



महसूस करो तुम....



एक बार मेरी जान... मुझे जियो तुम....!!!!!

Sunday, August 19, 2007

वो हंसी सिर्फ़ लिख सकता है....


मैंने उसे कई बार लिखते देखा है...

हाथ में कलम लिये.. सर झुकाये..

शब्दों को शक्ल देते हुये...

और ये भी की वो सिर्फ़ खुशी लिखता है..

एक दिन मैंने कहा - अच्छा लगता है...

तुम इतने खुश हो.. खुशी लिखते हो..

हंसी बांट सकते हो...

उसने अपनी नज़रें उठाई.. कलम रोकी..

मेरी तरफ़ देखा और हलके से मुस्कुराया...

और कहा- मैं खुशी-हंसी बस लिख सकता हूं...

पर देखो.. मैं हंस नहीं सकता...

मेरे दर्द के साये इतनी गहरे हो चुके हैं...

की मुझे हंसने में भी दर्द होने लगा है..

पर हां.. मैं हंसी लिख लेता हूं....

और मैं बस खुशी ही लिखता हूं...

क्योंकि मैं सबको खुश देखना चाह्ता हूं..

शब्दों के सहारे ही सही.. खुशी देना चाहता हूं..

और ये कहकर वो चुप हो गया...

अब समझ आया था मुझे....

क्यूं वो अकसर चुप ही रहा करता था...

मैंने उसकी साफ़ गहरी आंखों मे देखा....

उनमें खुशी की चमक नहीं थी...

उनमें गहरे साये थे.. वो कुछ पनीली सी थीं..

उसने ठीक कहा था....

वो हंसी सिर्फ़ लिख सकता है...

अचानक हवा का तेज झोंका आया...

और उसके लिखे पन्ने बिखर गये...

वो उन्हें फ़िर से समेटने लगा...

मुझे लगा वो पन्ने नहीं...

अपनी हंसी समेट रहा था...

जो उसके होठों को छोड़...

उन कोरे पन्नों में समा गयी थी....







Sunday, June 3, 2007

तुम मेरे मन के गांव चले आना...


यूं तो दिल बन चुका है...

शहर पत्थरों का....

पर एक कच्ची नम मिट्टी की..

पगडंडी अब भी जाती है....

मन के भोले-मासूम गांव को....

तुम उसी गीली पगडंडी पर..

कदम रख चले आना..मुझ तक..

और छोड़ते जाना...निशान..

अपने कदमों के...

मैं वहीं तुम्हारी राह तकूंगी...

तुमसे मिल...तुम्हारे संग चलूंगी...

तुम बस उसी राह चले आना..


एक कच्चा पुल भी है...

मेरे मन के गांव में...

तुम उस पुल पर...

बन के बादल बरस पड़ना...

और छोड़ जाना बारिश...

से भीगी मिट्टी की सोंधी महक..

मैं भी संग तुम्हारे भींग लूंगी..

तुम बस उसी राह चले आना...


एक छोटी बगिया भी है..

मेरे मन के गांव में..

उस बगिया में...

तुम पूरवा का झोंका बन आना...

बिखेर जाना फ़ूलों की महक....

मैं हवा के संग तुम्हें छू लूंगी....

तुम बस उसी राह चले आना...


"आओगे ना.. मेरे मन के गांव..

कच्ची सड़क पर पैर धरे...

मिलने मुझसे मेरे परदेसी सजन..

मैं तुम्हें उसी पार मिलूंगी..

तुम बस उसी राह चले आना.."

Monday, May 7, 2007

बहाव जिंदगी का......




कितने अजीब मोड़ों से गुजरी है जिंदगी...


जाने कौन है हमराह मेरा..


जाने कौन मेरा साथी...


जब भी जो भी मिला....


कुछ अपना सा ही लगा....


दिल के करीब कोई सपना सा लगा...


हर बार मुझे कोई.....


एक नया नाम देता गया..


एक नये बंधन में.....


मेरा वजूद डुबोता गया...


राह में खड़े उस पेड़ की तरह....


कुछ देर यहां ठहरना सभी का....


मेरी परछाईयों में....


सबको सुकून ही मिला....


ढलते दिन के साथ...


जो ढला मेरा साया...


मुझे छोड़ कर....


वो आगे बढता गया.....


और बढते अंधेरे में....


एक नयी आग जला गया....


जली आग ने राह को...


और भी रोशन कर दिया....


खुद को लुटा मेरा मन...


तन्हाई की तपिश सहता रहा....






पर अब चाह्ती हूं बस....


अब ये आग बुझ जाये.....


कोई तो बादल बन....


मुझ पर भी बरस जाये.....


इतनी हो बारिश....


भीग जाये मेरा तन-मन...


एक हो जाये जल-थल...


एक से ही ये धरती-गगन...


मैं भी डूब जाउं....


लेके किसी को संग....


बस अब ये जिंदगी....


किसी मोड़ पर ठहर जाये.....

Saturday, March 24, 2007

ऐ मेरे दोस्त... कैसे करूं तेरा शुक्रिया...


बिन मांगी दुआ से तुम मिले मुझे मेरे दोस्त...
कैसे करूं मैं तेरी दोस्ती का हक अदा...
ऐ मेरे दोस्त!.. मैं कैसे करूं तेरा शुक्रिया...

कड़कती धूप में जल रही मेरी ज़िंदगी...
तुम लेके आये प्यार का घना साया..
मुझे जो रखा पलकों की छांव तले...
ऐ मेरे दोस्त!... मैं कैसे करूं तेरा शुक्रिया...

अंधेरी, सीली फ़िज़ां में घुटता दम मेरा...
सहमी सांसें, खोई थी रोशनी कहीं...
तुम बन के आये खुशी का उजियारा..
खुद को जला के किया जो मुझे रोशन..
ऐ मेरे दोस्त!.. मैं कैसे करूं तेरा शुक्रिया..

डरी, सहमी मैं अकेली.. बिल्कुल तन्हा....
साथी भी सारे बन गये अजनबी...
ऐसे में तुमने साया बन साथ निभाया...
भूल के अपनी तन्हाई जो बने मेरे साथी...
ऐ मेरे दोस्त!.. मैं कैसे करूं तेरा शुक्रिया...


मेरे सूने मन पर जब अंधेरा गहराया...
खो दी थी मैंने मंज़िल की राह भी...
ऐसे में तुमने हाथ पकड़ चलना सिखाया..
खुद की राह छोड़ जो चले मेरे संग....
ऐ मेरे दोस्त!... मैं कैसे करूं तेरा शुक्रिया...


मेरा खाली दामन तुम्हें कुछ भी ना दे पाया..
पर मेरी सारी मुश्किलें तुमने थाम लीं...
और तुम हर पल बने रहे मेरा सरमाया...
अपने आंसू भूल जो मेरी खुशी में हंस दिये....
ऐ मेरे दोस्त!... मैं कैसे करूं तेरा शुक्रिया...

Friday, March 16, 2007

AJNABI SAATHI....


तुमसे मिलना.. एक अजीब-अद्भुत संयोग...

विपरीत धाराओं से मैं और तुम...

उलझ जाते हर बार जब भी मिलते...

ना तो मैं तुम्हारी सुनती.. ना तुम मुझे समझते..

दोनों बस अपनी ही रौ में बहते...


फिर धीरे-धीरे जाना तुमको मैंने और मुझको तुमने..

पर.. अभी बहुत समझना बाकी था...

रोज नये चित्र रिश्तों के बनते-बिगङते...

जाने-अनजाने हम बंधने-जुङने लगे...

एक-दुजे को सुनने-समझने लगे...


तुम्हें जानना एक अलग, पर सुखद अनुभव.....


"तुम्हारी वो मुझे ना चाहने की कोशिश...

तुम्हारी वो मुझे पा लेने की कशमकश...


तुम्हारा मुझपे स्वत्व भाव,अपनत्व और गहन आकर्षण...

तुम मोहित-मुग्ध.. सम्मोहित करते तुम्हारे चंचल स्वपन...


पर सीखा नहीं और ना ही किया तुमने दिखावा प्रेम का...

ना ही मिथ्या वचनों और दिवा-स्वप्नों पर नींव डाली प्रेम की..


तुम शुद्ध, कोमल... पर दृढ एवम कठोर भी...

अगम्य नहीं हृदय-पथ तुम्हारा.. पर नहीं सुगम भी...


खुशी का कोलाहल करती, तुम्हारी वो चंचल मृदु हंसी...

मेरी हृदय वीणा के तारों को छूती, झंकृत करती...


तुम सरल-सहज शिशु सम, तुम निर्भीक सत्य...

तुम अल्हङ, तुम चंचल, ना तुममें छल ना तुममें प्रपंच...


कहते रहे तुम सदा स्वयं को प्रस्तर...

पर तुममें बहता कहीं कल-कल वो स्नेह का निर्झर.."


'प्रेम' तुम्हें हुआ नहीं मुझसे अभी...

ये सत्य ग्यात है.. और स्वीकार्य भी...

पर जाने किस बंधन में बांध लिया तुमने...

मंत्र-मुग्ध सी खोई हूं इस अनन्य भाव में..

बहुत खुश हूं इस अनामित पर विस्तृत रिश्ते में...

एक अजनबी साथी!... तुम्हें पाकर.....

Sunday, February 4, 2007

मुझपे विश्वास बनाये रखना...


निराशाओं के इस मौसम में तुम,

दीप आशाओं क जलाये रखना,


उम्मीद की सुबह होने को है,

बस तुम माहौल बनाये रखना,


लग ना जाये कहीं इन्हें दुनिया की नज़र,

अपने सपनों को पलकों तले छुपाये रखना,


पूरे होंगे एक दिन ख्वाब तुम्हारे भी,

बस आस अपने में जगाये रखना,


गुजर ना जाये जिंदगी तुम्हारी भी यूं ही,

कुछ करने को दिल में हिम्मत बनाये रखना,


जब जरूरत हो किसी साथी की तुम मुझको आवाज़ देना,

मैं जरूर आउंगी दोस्त तुम मुझपे विश्वास बनाये रखना।

Sunday, January 14, 2007

हसरतें और भी हॅं.......... (one more from diary)


मंज़िलें कम सही.. पर रास्ते और भी हॅं...सारे ग़ुल, ग़ुलाब ना सही .. पर महकते गुलिस्तां और भी हॅं..बनाया किसी और ने ताज़महल ना सही..पर मुमताज़ें हमने देखीं और भी हॅं..चांद से रोशन ना सही.. पर चमकते सितारे यहां और भी हॅं..तुम सी खुबसूरत ना सही.. पर प्यार भरी निग़ाहें यहां और भी हॅं..मिलता नहीं प्यार ना सही.. पर दिवाने यहां और भी हॅं..मुकम्मल ग़ज़ल हमसे बन ना सकी, ना सही..पर हमने गीत अधुरे लिखें और भी हॅं..पूरी हुई चाहतें सारी ना सही..पर हसरतें हमारी और भी हॅं..मिल ना सके तुम मुझे ना सही..पर ज़ीनें को यहां राहतें और भी हॅं..




"LET THE SPIRIT NEVER DIE.."

Saturday, January 6, 2007

chaahati hun jeena astya ko..


चाहती हुं जीना एक बार असत्य को.. मानना चाहती हुं उसे जो हुं उसे जो है नहीं... देखना चाहती हुं उसे जो प्रत्यक्ष नहीं परोक्ष है..एक बार जाना चाहती हुं उस पार जहां विश्वास कर सकुं उन कल्पनाओं का जो कभी पूरी होती नहीं...तुम मुझे वहीं मिलो उस पार और सफर करें हम ख्वाबों का..सुनना चाहती हुं तुमसे वो शब्द जो हकीकत हॅ नहीं.. फिर भी विश्वास करना चाहटी हुं तुम्हारा.. एक बार जीना चाहती हुं असत्य कॉ.. गाना चाहती हुं उन गीतॉ को जो किसी ने लिखे थे कभी दिल के तारों पर गाने के लिये .. देना चाहती हुं उन्हॅ सुर हृदय के.. सुर जो खो दिये थे कभी .. ढ़ुंढ्ना चाहती हुं उन्हॅ तुम्हारे संग... एक बार जीना चाहती हुं असत्य को.. छुना चाहती हुं उस स्पर्श को जिसने कभी छुआ ही नहीं ... मह्सूस करना चाहती हुं उस कोमल अहसास को अपने बालॉ मॅ, अपने गालों पर..एक बार जीना चाहती हुं असत्य को... सोना चाहती उस नींद में जो कभ इन आंखॉ मॅ उतरी ही नहीं.. तुम्हारी गोद मॅ अपनी पलकॅ मूंद कर खो जाना चाहती हुं उस चिरनिद्रा मॅ... और चाहती हुं वो रात जो कभी ढले नहीं... बस एक बार ऐसा हो... हां जीना चाहती हुं एक बार असत्य को..